मनाली के करजां के समीप जिप्सी में लगी आग।-संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल-पनगां सड़क पर खड़ी एक जिप्सी (एचपी 72सी 8046) में अचानक आग लग गई। घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की है।
यह जिप्सी ऊना निवासी कर्नल विक्रम सिंह के नाम पंजीकृत है और यह वाहन काफी समय से सड़क के किनारे खड़ा था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र के दल ने जिप्सी में लगी आग को बुझाया।
दमकल केंद्र पतलीकूहल के प्रभारी छापे राम ने बताया कि जिप्सी में लगी आग पर काबू पा लिया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जिप्सी में आग लगने की पुष्टि की है। कहा कि आग लगने की वजह की छानबीन की जा रही है। संवाद