फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रांगड़ी में ब्यास के किनारे गिरी जिप्सी, दो घायल

Wed, 03 Sep 2025 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी के तहत रांगड़ी में सोमवार रात को एक जिप्सी ब्यास नदी के किनारे गिर गई। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सोमवार मध्यरात्रि रांगड़ी में एक जिप्सी अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई। गनीमत यह रही कि उस वक्त नदी का जलस्तर कम था। घायलों की पहचान 25 वर्षीय मनु निवासी उदयपुर और 24 वर्षीय आशीष कुमार निवासी भजोगी के रूप में हुई है। अग्निशमन केंद्र के उपप्रभारी सरणपत ने बताया कि दोनों की हालत ठीक है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें