फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में गायनी विशेषज्ञ ने दी ज्वाइनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन

डेढ़ महीने के बाद विशेषज्ञ मिलने से मरीजों को मिलेगी राहत
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में डेढ़ महीने से रिक्त चल रहे गायनी विशेषज्ञ के पद पर वीरवार को चिकित्सक ने ज्वाइन कर लिया है। एक और विशेषज्ञ मिलने से अस्पताल में अब दो चिकित्सक होंगे। इससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। डेढ़ माह से एक ही विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं और गायनी संबंधी बीमारियों के मरीजों का उपचार कर रहे थे। 13 अगस्त के अंक में अमर उजाला के लिए संवाद न्यूज एजेंसी ने कुल्लू अस्पताल में छह दिन बाद भी गायनी विशेषज्ञ ने नहीं दी ज्वाइनिंग शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद वीरवार को ही गायनी विशेषज्ञ ने ज्वाइन कर लिया है। अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में एक गायनी विशेषज्ञ को सस्पेंड किया गया है। इस कारण अस्पताल में दो की जगह एक ही विशेषज्ञ रह गया था। इससे मरीजों के उपचार में समस्याएं आ रही थीं। अब गायनी विशेषज्ञ की तैनाती होने से मरीजों को समस्या से निजात मिल जाएगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू अस्पताल के लिए गायनी विशेषज्ञ की तैनाती के निर्देश सात अगस्त को जारी हुए थे। उन्होंने कहा कि वीरवार को विशेषज्ञ ने अस्पताल में ज्वाइन कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें