फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूरों को नहीं मिला 1000 रुपये का मानदेय : बेलू राम

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। गूरों के हित में पूर्व मुख्यमंत्री ने साल 2019 में घोषणा की थी, जिसके अनुसार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में शामिल होने वाले देवी-देवताओं के गूरों को एक हजार रुपये मानदेय मिलना था।
विज्ञापन

तीन साल में भाजपा और एक साल में कांग्रेस सरकार गूरों के हित में की गई घोषणा को धरातल पर नहीं उतार पाई है। चार साल से गूर स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
यह बात शनिवार को देवी-देवता गूर कल्याण सभा खंड नग्गर के अध्यक्ष बेलूराम ने कही। नग्गर खंड की बैठक माता हिडिंंबा के पतलीकूहल स्थित परिसर में हुई। इसमें गूरों ने 2019 में दशहरा उत्सव के दौरान घोषित गूरों को दी जाने वाली राशि अभी तक जारी न करने पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

यह राशि हर साल दशहरा उत्सव के दौरान गूरों को जारी की जानी है, लेकिन चार साल से गूर राशि के इंतजार में ही हैं। अध्यक्ष बेलू राम ने कहा कि इसी मुद्दे पर सभा के सदस्य उपायुक्त कुल्लू से मिलेंगे और राशि जारी करने का अपील करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें