फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
कुल्लू में गुरूनानक का प्रकाश पर्व के मौके पर अखाड़ा गुरूद्वारा में शब्द किर्तन के रागी और सुनते - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में गुरु नानक देव का 553वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूरा दिन सभी गुरुद्वारे शबद-कीर्तन गूंजते रहे। प्रकाश पर्व के चलते पिछले दो-तीन दिनों से गुरुद्वारों में धार्मिक आयोजन किए गए।
विज्ञापन

अखाड़ा बाजार गुरुद्वारा में सुबह 09:00 बजे अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद सुबह 10:30 से दोपहर बाद 05:00 बजे रागी हरप्रीत सिंह प्रीत लुधियाना वाले ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। दोपहर बाद श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर भी चलाया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अखाड़ा बाजार के प्रधान महेंद्र चावला ने कहा कि गुरु नानक देव सिख संप्रदाय के आदि गुरु हैं। गुरु नानक देव ने जात-पात को समाप्त करने, सभी को समान दृष्टि से देखने की दिशा में कदम उठाते हुए लंगर की प्रथा शुरू की। आज भी गुरुद्वारों में उसी लंगर की व्यवस्था चल रही है। इसमें सेवा और भक्ति का भाव मुख्य होता है। कहा कि पूरा दिन गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें