फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की ऊन सस्ती, भुटि्टको तैयार करे उत्पाद : प्रताप सिंह

Fri, 29 Sep 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान गांधीनगर, गुजरात और जामनगर जिल़ा को-ऑपरेटिव बैंक गुजरात के 13 सदस्सीय टीम ने भुट्टिको का दौरा किया।
विज्ञापन

इसमें संस्थान के समन्वयक अनिल पुरोहित और बैंक के अध्यक्ष प्रताप सिंह जडेजा, उपाध्यक्ष राजू भाई, प्रबंध निदेशक लुनाभा सुमन्या का भुट्टिकोे के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने भ्रमण करवाया।
उन्होंने भुट्टिको से जुड़ी जानकारियों से अवगत करवाया। प्रताप सिंह जडेजा ने कहा कि भुट्टिको सहकारी सभा वास्तव में सहकारिता का एक प्रत्यक्ष प्रमाण है, जो स्थानीय लोगाें को रोजगार देने का सराहनीय कार्य कर रही है। भुट्टिको की कार्य प्रणाली देखकर सभी सदस्य बहुत प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि गुजरात में जो स्थानीय ऊन है वह सस्ते दामों में उपलब्ध है। इसे खरीद कर भुट्टिको अपने उत्पाद तैयार करके सभा की बिक्री को बढ़ा सकती है।
उन्होंने सत्य प्रकाश ठाकुर और सभी निदेशक मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया। सत्य प्रकाश ठाकुर ने भी भ्रमण पर पधारे सभी सदस्यों को पारंपरिक उत्पाद टोपी, शाल से सम्मानित किया। इस अवसर पर सभा उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, मोहर सिंह, आत्मा राम, कलावती, निर्मला देवी, इंद्रा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें