फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को बांटने का काम रही सरकार : सूद

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद ने की। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। सुरेंद्र कुमार सूद ने कहा कि सरकार पेंशनरों को बांटने का काम कर रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चार श्रेणियां बनाई गई हैं। सरकार पेंशनरों को विभाजित न करे। पेंशनरों की लंबित देनदारियों का एकमुश्त भुगतान किया जाए। सरकार के हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने अपनी मांगों को कई बार उठाया है, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार गौर नहीं कर रही है। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में पेंशनर सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगे। इस दौरान बेली राम कुल्लवी, भगवान दास, चमन लाल, मधुवन शर्मा, गगन कुमार, ठाकुर चंद, निर्मला देवी, छापे राम, कमला देवी, नेत्र सिंह, जय चंद नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें