फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीयू का दायरा बढ़ाए सरकार : एबीवीपी

Tue, 12 Sep 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में 16 छात्र कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक भूख हड़ताल की। हड़ताल मंगलवार दोपहर 12 बजे समाप्त हुई, लेकिन प्रदेश सरकार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चेताया कि अगर सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) का दायरा पूर्व की तरह नहीं बढ़ाया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय कुल्लू में विद्यार्थियों के हित के लिए 24 घंटे की हड़ताल की। छात्र परिषद के जिला संयोजक ऋषभ ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के बारे में एक नोटिस जारी किया गया था। इसमें विश्वविद्यालय का दायरा घटाने की बात की गई थी।
इस निर्णय के खिलाफ विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने सोमवार से सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की थी, जो मंगलवार को समाप्त की गई है। कहा कि सांकेतिक भूख हड़ताल 24 घंटे के बाद समाप्त की गई है। अगर सरकार ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय में चंबा और कांगड़ा को दोबारा शामिल नहीं किया गया ताे विद्यार्थी परिषद सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने से परहेज नहीं करेगी। विद्यार्थियों के हितों के लिए प्रयास जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें