फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी के रिक्त पदों को भरे सरकार : दिनेश लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ लाहौल-स्पीति ने विधायक को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

शीतकालीन भत्ते को 500 से बढ़ाकर 2,500 करने की मांग
प्राथमिक शिक्षक संघ लाहौल-स्पीति ने विधायक को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ लाहौल-स्पीति ने अपनी मांगों को लेकर स्थानीय विधायक अनुराधा राणा को मांग पत्र सौंपा है। संघ ने जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों में युक्तिकरण की प्रक्रिया को लागू न करने की मांग की है। इसके अलावा जिले के सभी स्कूलों में रिक्त जेबीटी के पदों को भरने तथा स्कूलों में एमटीडब्ल्यू की भर्ती जल्द शुरू करने की मांग भी उठाई है। प्राथमिक शिक्षक संघ लाहौल-समिति के अध्यक्ष दिनेश लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह तथा महासचिव शेर सिंह ने कहा कि पिछले दो दशक से जेबीटी से आईटी की पदोन्नति नहीं हुई है। इस प्रक्रिया को भी जल्द प्रदेश सरकार बहाल करे। वहीं शीतकालीन और जनजातीय भत्ता जो मिलता है, वह भी नाममात्र है। उन्होंने शीतकालीन भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 2500 और जनजातीय भत्ते को 650 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये करने की गुहार लगाई। इसके अलावा संघ ने जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों के रहने के लिए आवास का निर्माण करने, सीएंडवी की तर्ज पर 20 साल तक एक ही पद पर सेवा पूर्ण करने पर जेबीटी को विशेष वेतन वृद्धि देने, मुख्य अध्यापक की पदोन्नति पर वेतन वृद्धि करने सहित जिले के जिन स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं हैं, वहां पर नर्सरी अध्यापकों की भर्ती करने की मांग सरकार से की है। इस मौके पर महेश कुमार, सोनम ढावा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें