मनाली-कुल्लू हाईवे पर पतलीकूहल के समीप पलटा मालवाहक ऑटो।-संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल में एक मालवाहक टेंपो बीच सड़क पर पलट गया। हादसा किसी दूसरे वाहन से हुई टक्कर होने से हुआ।
बताया जा रहा है कि चालक की ओर से दूसरे वाहन से टेंपो के टकराने के दौरान अचानक ब्रेक लगा दी और वाहन पलट गया। इसमें चालक को मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद पुलिस ने टेंपो को खड़ा किया है। इसमें टेंपो के साथ एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया था। संवाद