फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे को त्यागें, बर्बाद हो रहे घर : पिंगला

Sun, 17 Sep 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। शिक्षा खंड सैंज की राजकीय उच्च पाठशाला सिंहण में नशे के खिलाफ प्रहार किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर ग्रेट हिमालयन यूथ एंड ईको क्लब ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया। इसमें सिंहण गांव के बुजुर्ग छापे राम मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

स्कूल परिसर और सिंहण गांव में रास्तों और निकास नालियों की साफ-सफाई की गई। प्राकृतिक रूप से उगी घास और भांग के पौधों को नष्ट किया गया। वार्ड सदस्य पिंगला देवी ने कहा कि वर्तमान समय में नशा तेजी से युवाओं को चपेट में ले रहा है। इसके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है।
जागरूकता लाने में ग्रेट हिमालयन यूथ एंड ईको क्लब बेहतर कार्य कर रहा है। रविवार को भी क्लब ने जागरूकता रैली और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया, जो सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा और वयस्क वर्ग नशे को त्यागें, क्योंकि नशे की चपेट में आने से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इस दौरान स्कूल के मुख्याध्यापक नरेश धीमान, पूर्व समिति सदस्य प्रेमचंद, पूर्व वार्ड सदस्य किशन चंद, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें