फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा प्रभवितों को भेंट की नजराना राशि

Fri, 10 Oct 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के देवता बालू नाग को दशहरा में मिली नजराना रा​शि को आपदा राहत कोष में उपायुक्त कुल्लू क
विज्ञापन
आपदा प्रभवितों को भेंट की नजराना राशि
विज्ञापन

कुल्लू। उपमंडल बंजार की तांदी कोठी शिकारी के देवता अनंत बालू नाग के कारकूनों ने दशहरा में मिलने वाली नजराना राशि आपदा प्रभावितों को भेंट की है।
कारदार ख्याली राम मेहता, बलबीर सिंह एवं हारियानों ने शुकव्रार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश को यह राशि भेंट की। देवता के कारदार ख्याली राम मेहता ने कहा कि नजराना राशि 88,000 रुपये आपदा पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए समर्पित है ताकि संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने देवता अनंत बालू नाग समिति के इस मानवीय योगदान की सराहना की और प्रशासन की ओर से देव समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में देव समाज का सहयोग अत्यंत प्रेरणादायक है और इससे राहत कार्यों को गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें