फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिल्ह में 20 फीट लंबी मशालें जलाकर भगाए भूत

विज्ञापन
कुल्लू के बंजार घाटी में स्थित शिल्ह गांव में बूढ़ी दियाली उत्सव के मौके पर मशाल लेकर निकले ग्राम - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में दियाली और बूढ़ी दिवाली की धूम रही है। जिले के बाह्य सराज से लेकर बंजार तक दियाली और बूढ़ी दिवाली पारंपरिक तरीके से मनाई गई।
विज्ञापन

बंजार की तीर्थन घाटी की शिल्ही पंचायत के शिल्ह गांव में भी दियाली के अवसर पर 20 फीट लंबी मशालें जलाकर भूत प्रेेतों को भगाया गया। दो दिनों तक मनाई दियाली में चार गांव शिल्ह, गरूली, परबाड़ी तथा शरूगंर गांव के लोगों ने भाग लेकर परंपरा को निभाया। देवता चोरल नाग शिल्ह के सम्मान में दियाली मनाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रामीरणों ने मशालों को लेकर न केवल भूत-प्रेत भगाए बल्कि मशालों के साथ नृत्य भी किया गया। ग्रामीण कमली राम, मेहर चंद, प्रवेश कुमार और तेजा सिंह ने कहा कि शिल्ह गांव में सदियों से देवता चोरल नाग की अगुवाई में दियाली मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि वीरवार को देवता की अगुवाई में देवालय परिसर में लंबी-लंबी मशालों को जलाया गया। इस दौरान पारंपरिक गीतों को गाकर नृत्य किया है। वहीं बंजार के अन्य इलाकों में भी इस पर्व का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें