कुल्लू। युवाओं को मतदान करने और नए मतदाताओं को वोटर कार्ड बनवाने के लिए जिला प्रशासन ने स्वीप कार्यक्रम चलाया है। वीरवार को जिला मुख्यालय कुल्लू की स्वीप टीम ने छात्राओं और अध्यापकों से मतदाता एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया। जिला स्वीप टीम के प्रतिनिधि श्यामलाल हांडा ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने माता-पिता और बुजुर्गों को वोट डालने का महत्व बताएं। वहीं सुनील कुमार ने कहा कि छात्राएं अपने भाई-बहन जो एक अप्रैल तक 18 वर्ष के हो जाएंगे वे वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से या इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर जाकर अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। नोडल अधिकारी रमन जैन ने छात्राओं को मताधिकार का महत्व बताया। इस दौरान प्रीतम सिंह और चंद्रशेखर ने सहयोग किया। प्रधानाचार्य भावना शर्मा ने विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम करवाने और भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।