फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य वर्ग आयोग का गठन जल्द किया जाए : राजपूत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश में एक बार फिर सामान्य वर्ग आयोग की मांग जोर पकड़ने लगी है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुल्लू में रामशिला से 14 फरवरी को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए शिमला पहुंचेगी। 22 फरवरी को शिमला में विधानसभा का भी घेराव किया जाएगा। प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी कि जल्द प्रदेश में सामान्य वर्ग आयोग का गठन किया जाए। पूर्व में रही भाजपा सरकार ने भी सामान्य वर्ग आयोग के गठन के नाम पर सामान्य वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया। वहीं कांग्रेस सरकार के प्रतिनिधियों ने भी छह माह के भीतर सामान्य वर्ग आयोग का गठन करने का आश्वासन दिया था। सामान्य वर्ग के हितों को लेकर तिरंगा यात्रा में रोजाना 30 से 35 किलोमीटर यात्रा की जाएगी। अगर 22 फरवरी तक सरकार उनकी मांगों को मानती है तो सरकार का आभार प्रकट करने के लिए शिमला में विशाल रैली निकाली जाएगी अन्यथा इसी दिन सामान्य वर्ग के हजारों लोग विधानसभा का घेराव करने से भी नहीं चूकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें