बंजार के तांदी में जले गांव के लोगों को सहायता देने के लिए पहुंचे एनएसएस के स्वंयसेवी।-संवाद
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने तांदी अग्निकांड प्रभावितों को 22,200 रुपये की सहायता राशि दी है।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 22 स्वयं-सेवियों ने तांदी गांव में पहुंचकर प्रभावितों का हालचाल जाना। इसके अलावा उनके सुख-दुख में शामिल होकर उन्हें इकाई की ओर से उक्त राशि भेंट की। स्वयं सेवियों ने प्रभावित ग्रामीणों की भविष्य में गांव के पुननिर्माण कार्यों में क्षमता अनुसार योगदान देने का विश्वास दिलाया। संवाद