कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद मनाली पहुंचे भुवनेश्वर गौड़ का स्वागत करते कार्यकर्ता। -संवाद
- फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव भुवनेश्वर गौड़ रविवार को हिडिंबा मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की और देवी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी भी उनके साथ मौजूद रहे।
गौरतलब है कि लंबी जद्दोजहद के बाद भुवनेश्वर गौड़ टिकट लेने में कामयाब हुए हैं। रविवार को दिल्ली से कुल्लू पहुंचने पर गेमन पुल पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कुल्लू ने वामतट मार्ग होते हुए मनाली तक रोड शो निकाला गया। रोड शो के बहाने कांग्रेस ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर को वह अपना नामांकन भरेंगे।
गौड़ के स्वागत से कई नेता रहे नदारद
मनाली (कुल्लू)। कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद भुवनेश्वर गौड़ सबसे पहले माता हिडिंबा का आशीर्वाद लेने ढुंगरी मंदिर पहुंचे।
इस दौरान खास बात यह रही कि टिकट मिलने पर साथ चलने की कसमें खाने वाले कुछ लोगों को भुवनेश्वर गौड़ की नजरें ढूंढती रह गईं। चुनाव का ऐलान होने से पहले ही मनाली विधानसभा में कांग्रेस से टिकट के तलबगारों ने हिडिंबा मंदिर में एकजुटता की कसम खाई थी। इसका मकसद मनाली में भाजपा के किले को पूरी तरह से ध्वस्त करना था।
टिकट मिलने के बाद पहले दिन हुए रोड शो में कांग्रेस महासचिव देवेंद्र नेगी गौड़ के साथ रहे। इसके अलावा मनाली कांग्रेस के अध्यक्ष हरिचंद शर्मा और कांग्रेस नेता नवीन तनवर को नजर ढूंढती रह र्गइं। बताया जा रहा है कि अभी दोनों दिल्ली से नहीं लौट पाए हैं। चुनावी बेला में टिकट की दौड़ में शामिल चार में से दोनों नेताओं का नहीं होना चर्चा का विषय बना रहा। बहरहाल अब भुवनेश्वर गौड़ का मंगलवार को नामांकन है। नामांकन के दिन उनके साथ कसमें खाने वाले कौन-कौन नेता शामिल होते हैं। इससे कांग्रेस की मनाली में आगामी तस्वीर भी साफ हो जाएगी।