फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क पर गड्ढों की भरमार, टूट रहे वाहनों के बंपर

विज्ञापन
कुल्लू के बिजली महादेव रोड़ की खस्ताहलत। 
विज्ञापन
कुल्लू। खराहल घाटी को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाली शांगरीबाग-बिजली महादेव मुख्य सड़क पर सफर करना आफत बन गया है। 25 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत कई जगहों पर खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों को भरमार है, जिसके कारण वाहनों के बंपर टूट रहे हैं। वहीं गाड़ियों के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंच रहा है। सड़क की शुरुआत में ही शांगरी बाग से महज 100 मीटर आगे वाले क्षेत्र में बारिश के पानी के कारण सड़क तालाब बनी हुई है। लोक निर्माण सड़क को दुरुस्त नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

सड़क पर देवधार, चौकी डोभी, देव डोभी, चंझड़, बारी, त्राम्बली, बारीपधर, किंजा, पूईद, सेऊगी, अपर थरकु, पेच्छा, माहिश, चंसारी, बंदल, रोगी मोड़, हलैणी और धारठ में जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से सफर करना जोखिम भरा हो गया है। दोपहिया वाहन चलाना किसी खतरे से कम नहीं है। इसके अलावा बड़े वाहनों के स्किड होने का खतरा भी बना हुआ है। खराहलवासी सोहन लाल, देवी राम, रोहित, सुभाष शास्त्री, अनिल, अशोक, मोहन लाल, शुभम शर्मा, अतुल ठाकुर आदि ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार सड़क को दुरुस्त करने की मांग की गई है, लेकिन सड़क को दुरुस्त करने में विभाग दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। उन्होंने मांग की है कि विभाग सड़क की जल्द सुध ले और लोगों को राहत प्रदान की जाए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक गौतम ने कहा कि मौके पर विभागीय मशीनरी को भेजा गया है। सड़क को बहाल करने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें