मनाली। अटल टनल रोहतांग में वीरवार देर शाम कजर गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं लेकिन वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
पुलिस के मुताबिक अटल टनल में एक तेजरफ्तार वाहन ने अपने आगे चल रही गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे एक साथ तीन और गाड़ियां आपस में टकरा गईं। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि टनल में वाहन टकरा गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी मौके पर है। संवाद