फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोने के चार तोले गहने, 47,500 नकदी चोरी

Fri, 08 Aug 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के साथ लगती ग्रीन पीस कॉलोनी भी शातिरों से सुरक्षित नहीं है। यहां चोरी की घटनाएं रोज बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

हाल ही में चोरों ने एक बैंक मैनेजर की पत्नी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। इनका सुराग अभी तक नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार महिला शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। उनके पति ड्यूटी पर थे। इस दौरान शातिरों ने घर में घुसकर सोने के चार तोले गहने उड़ा लिए। इनमें दो चूड़ियां, तीन अंगूठी और दो टॉप्स शामिल हैं। इसके अलावा शातिर कमरे में रखी 47,500 रुपये की नकदी भी ले गए। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि शातिरों को पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें