फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मैराथन में भाग लेकर गौरवान्वित हुए विदेशी

Sun, 01 Oct 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पहली बार हुई मैराथन हर शख्स के लिए यादगार रही। भारत पहुंचे विदेशी पर्यटक भी महा आयोजन के भागीदार बने। इससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन गया।
विज्ञापन

मैराथन में भाग लेने वाले विदेशी भी गौरवान्वित हुए। यादगार लम्हों की सेल्फी लेने में विदेशी भी पीछे नहीं रहे। स्थानीय धावकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। दौड़ को पूरा कर जब विदेशी वापस मालरोड पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। प्रतिभागी बनने का मेडल पाकर वे फूले नहीं समाए और खूब सेल्फियां लीं।
अमेरिका से आई एलिजाबैथ ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का सबसे यादगार पल है। सोचा भी नहीं था कि वह मनाली जैसे पर्यटन स्थल में ऐसे बड़े आयोजन की साक्षी बनेंगी।
विज्ञापन

ओमान की गार्गी का कहना है कि वह दोस्तों के साथ मनाली आई हैं। उसके कुछ दोस्त सड़कें खराब होने से अंदेशे से नहीं आए। वह खुशनसीब है कि इस आयोजन में भाग लिया। जैसा सुना था मनाली में वैसा कुछ भी नहीं है। यहां सब सामान्य है। पर्यटक बिना किसी भय के यहां घूमने आ सकते हैं।



...

एनर्जी ड्रिंक का भी किया बंदोबस्त

प्रशासन ने मैराथन में भाग लेने वाले धावकों के लिए एनर्जी ड्रिंक और फल की व्यवस्था की थी। प्रत्येक धावक को मेडल दिए गए। मैराथन पूरी करने के बाद धावक लौटे तो विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सभी को मेडल पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया।
पर्यटक भी बने आयोजन के साक्षी

वीकेंड के चलते मनाली में शनिवार को पर्यटकों की खूब भीड़ देखने को मिली। पर्यटक भी मैराथन देखने के लिए मालरोड पहुंचे। दिल्ली से आए रोहित स्वामी ने बताया कि वे ऐसे वक्त पर मनाली पहुंचे हैं जब यह आयोजन हो रहा है। वह खुद को इसके लिए सौभाग्यशाली मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें