फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से चिनाब नदी पर बना फुटब्रिज क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
लाहौल में क्षतिग्रस्त हुए जसरथ पुल के हिस्से को ठीक करने के लिए नदी के बहाव को मोड़ने में जुटी जेस? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। बाढ़ से चिनाब पर बना जसरथ गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके एक छोर का डंगा पानी के तेज बहाव के कारण ढह गया है। पिल्लर में दरारें आ गई हैं। इससे पुल ढहने की कगार पर आ गया है।
विज्ञापन

इसके चलते पुल पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसके कारण जसरथ का संपर्क टूट गया है। यह एक मात्र पुल दोनों क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है। बीते दिनों जाहलमा नाले में बाढ़ से चिनाब की धारा तेज हो गई थी। तीन दिनों से चिनाब का पानी पुल से टकरा रहा था।
इससे वीरवार रात पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें बाढ़ के पानी से फुटब्रिज के ढहने का खतरा दिखाई दे रहा था। अगर प्रशासन समय रहते उचित कदम उठाकर पानी के बहाव को दूसरी ओर करता तो पुल का हिस्सा ढहने से बच जाता। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने प्रशासन की टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने अधिकारियों को पुल को जल्द ठीक करने के आदेश जारी किए। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी उदयपुर निशांत तोमर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सब्जियां की फसल तैयार, खेतों में हो रही खराब
पैदल पुल के बंद रहने के कारण जसरथ गांव के किसानों की सब्जियां बाजार नहीं जा पा रही हैं। जसरथ गांव के लोग सब्जियों को फुटब्रिज से होकर बाजार ले जाते हैं। वे नकदी फसलों को पुल के पार सड़क तक पहुंचाते हैं। चिनाब के तेज बहाव से जसरथ गांव को जाने वाली पेयजल योजना भी प्रभावित हुई थी, इसे बहाल कर दिया है।
चिनाब के बहाव को बदलने का काम शुरू
चिनाब पर बने फुटब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। चिनाब नदी के बहाव को बदलने करने के लिए मशीन तैनात कर दी है। इस पुल को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. रामलाल मारकंडा, तकनीकी शिक्षा मंत्री।

लाहौल में क्षतिग्रस्त हुए जसरथ पुल के हिस्सा।-संवाद- फोटो : Kullu

लाहौल में क्षतिग्रस्त हुए जसरथ पुल के हिस्सा।-संवाद- फोटो : Kullu

लाहौल में क्षतिग्रस्त हुए जसरथ पुल के हिस्से को ठीक करने के लिए पहुचें जेसीबी।-संवाद- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें