फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहुली थाच, शैंशर में पहुंचाई खाद्य सामग

Sun, 30 Jul 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में आई आपदा के बीच वायुसेना का हेलिकाप्टर दूरदराज क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों के लिए देवदूत बना है। वायुसेना के हेलिकाप्टर ने दूसरे दिन रविवार को भी राशन सामग्री पहुंचाई।
विज्ञापन

पार्वती घाटी में आने वाले दूरस्थ लाहुली थाच और शेंशर में वायुसेना के हेलिकाप्टर ने 31 क्विंटल राशन पहुंचाया। लाहुली थाच में भेड़-बकरियों की देख रेख कर रहे भेड़पालकों के लौटने के रास्ते बंद हैं।
भेड़पालकों के पास राशन खत्म हो गया था। ऐसे में 20 से अधिक भेड़पालकों ने प्रशासन से खाद्य सामग्री पहुंचाने का आग्रह किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार के माध्यम से वायुसेना के अधिकारियों से राशन सामग्री पहुंचाने का आग्रह किया। 29 जुलाई को भी वायुसेना के हेलिकाप्टर ने लाहुली थाच में खाद्य सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

मौसम खराब रहने के कारण गत दिवस सफलता नहीं मिल पाई थी। रविवार को वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने सुबह के समय लाहुली थाच के लिए राशन के साथ सफल उड़ान भरी।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले के दूरदराज गांव शैंशर में भी खाद्य सामग्री भेजी गई। यह राशन उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लोगों को वितरित किया जाएगा।
जिले में बाढ़ और भूस्खलन से इन दूरदराज क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने वायुसेना के अधिकारियों का आपदा की घड़ी में सहायता के लिए आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें