फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन पंचायतों में उपचुनाव के लिए पांच ने भरे नामांकन

Mon, 12 Feb 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में जिले की तीन पंचायतों में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। ग्राम पंचायत कसोल के वार्ड नंबर पांच ठोजा से एक, मौहल पंचायत के वार्ड नंबर दो और निरमंड खंड की ग्राम पंचायत भालसी खनोटा में भी केवल एक ही नामांकन आया है।
विज्ञापन

कसोल पंचायत के वार्ड नंबर छह ग्राहण से दो नामांकन आए हैं। कसोल पंचायत के वार्ड पांच ठोजा से हरी देवी, वार्ड नंबर छह से मीनाक्षी और हरी देवी ने, मौहल पंचायत के वार्ड नंबर एक से अमित कुमार ने नामांकन पत्र भरा है। सोमवार को उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था।
मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 15 फरवरी को सुबह 10:00 से दोपहर बाद 3:00 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापसी की समय सीमा पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची और चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। चार में से तीन वार्डों में केवल एक-एक ही नामांकन है जबकि एक वार्ड में दो नामांकन हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी दया राम ने कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो मतदान 25 फरवरी को प्रातः 8.00 से सायं 4 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि चार वार्डों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें