फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: करगा में सब्जी मंडी का पहला चरण अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण के लिए छह करोड़ की डीपीआर सरकार को भेजी : सहगल
विज्ञापन

तीस साल बाद पूरी होगी किसानों और बागवानों की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। घाटी के करगा में प्रस्तावित स्थायी सब्जी मंडी का पहला चरण अंतिम चरण में पहुंच गया है। कृषि उपज मंडी समिति के सदस्य अनिल सहगल ने कहा कि पहले चरण में भूमि समतलीकरण के लिए दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में मंडी का भवन, छह दुकानें, नीलामी मंच, कैंटीन सहित अन्य सुविधाओं के निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विधायक अनुराधा राणा भी मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से लगातार बात कर रही हैं। एपीएमसी अध्यक्ष मियां राम सिंह ने भी इसे सिरे चढ़ाने के लिए सरकार से मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि घोटी के लोगों की तीस वर्ष पुरानी मांग पूरी होने वाली है। इससे घाटी के किसानों और बागवानों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें