फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दुआडा में आग, देररात तक सुलगता रहा जंगल

Sun, 09 Mar 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के दुआडा से सटे जंगल में रविवार को अचानक आग भड़क गई। आग लगने की इस घटना से देर रात तक जंगल सुलगता रहा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आग की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। आग आबादी वाले क्षेत्र तक नहीं पहुंची, जिससे किसी बड़े नुकसान की आशंका टल गई। वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी टीटू ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए विभाग के कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें