कुल्लू। जिले के दोहरानाला इलाके के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। घटना 28 मार्च शाम करीब 7:30 बजे की है। जंगल में भड़की आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने जंगल में लगी आग को काबू पाया और साथ जंगल के साथ लगते एक मकान को भी बचाया गया है। सूचना है कि आग दोहरानाला के भियाचक गांव के समीप जंगल में लगी थी। अग्निशमन अधिकारी प्रेम सिंह ने कहा कि आग पर काबू पाया गया और एक मकान को भी बचाया गया है। उन्होंने लोगों से जंगल में बिना वजह आग न लगाने की अपील की है। इससे वन संपदा के साथ वायु प्रदूषण को खतरा होता है। ....संवाद