लाहौल के जोबरंग पंचायत के रापे गांव के नीचे घासनी में भड़की आग।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी की जोबरंग पंचायत के रापे गांव के पास घासनी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। मंगलवार शाम यह आग जोबरंग पुल के पास लगी। घासनी में लगी आग को बुझाने के लिए रापे, राशेल और जोबरंग गांव के लोग दौड़े।
फूड़ा और शांशा गांव के लोग भी आग बुझाने पहुंचे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। आसपास गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोम देव योकी ने बताया कि आग मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे लगी थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने केलांग स्थित अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग के फायर मैन वीरेंद्र ने कहा कि ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया है। संवाद