फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनु मार्केट की दुकान में लगी आग, सात लाख का नुकसान

Sun, 14 Jan 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के बाजार में ​स्थित भवन में लगी आग।-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में मकर संक्रांति के दिन रविवार शाम को मनु मार्केट की एक दुकान में आग लग गई। आग की घटना में सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आग में किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मनु मार्केट में दर्जी गौरव शर्मा पुत्र दिवंगत सोहन लाल शर्मा दुकान में रविवार शाम को आग लगी। देखते ही देखते दुकान में आग की लपटें उठीं।
इसके बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े। दमकल विभाग को भी सूचित किया। अग्निशमन तथा स्थानीय लोगों की सहायता से शीघ्र ही आग पर काबू पाया गया और साथ लगते मकानों को बचाया गया।
विज्ञापन

मनाली में अग्निशमन प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि दुकान मालिक की लगभग सात लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें