फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डोहलूनाला टोल प्लाजा में फास्टेग न होने पर देना पड़ेगा चार गुना टोल

विज्ञापन
कुल्लू-मनाली हाईवे पर टोल प्लाजा।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
पतलीकूहल/कुल्लू। नेशनल हाइवे तीन में कुल्लू और मनाली के बीच डोहलूनाला में स्थापित टोल प्लाजा प्रबंधन ने फास्टैग न होने पर चार टोल अदा करना होगा। टोल प्लाजा प्रबंधन ने एक साल के भीतर टोल प्लाजा के टोल को दोगुना कर दिया है, जबकि बिना फास्टैग वालों के लिए यह राशि चार गुना देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

टोल प्लाजा में टोल बढ़ाए जाने को लेकर लोगों में भारी रोष है। वहीं फोरलेन संघर्ष समिति भी इसको लेकर मुखर हो गई है। समिति के अनुसार इस मामले को अब उपायुक्त के समक्ष उठाया जाएगा। टोल प्लाजा में फास्टैग के साथ कार, जीप और वैन का टोल एक तरफा अब 75 रुपये हो गया है। इससे पहले यह 35 रुपये था।
दोनों तरफ आवाजाही में फास्टैग होने पर इसके 150 रुपये जबकि बिना फास्टैग के 300 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही एलबीसी और मिनी का एकतरफा टोल अब 125 रुपये हो गया है। जो इससे पहले आधा था। बस, ट्रक डबल एक्सल का एकतरफा फास्टैग के साथ टोल 415 रुपये हो गया है। जबकि बड़े मालवाहक डबल एक्सल वाहनों के लिए एकतरफा फास्टैग 505 रुपये हो गया है। जो पहले आधा था। टोल में 100 फीसदी इजाफा होने से बिना फास्टैग वालों को जहां दो गुना, जबकि फास्टैग वालों को 100 फीसदी अधिक राशि अदा करनी होगी।
विज्ञापन

टोल प्लाजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष और सह अध्यक्ष घनश्याम कपूर और राजगीर महंत ने कहा कि इस संबंध में एक बैठक बुलाकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। वहीं हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के अध्यक्ष पूर्ण चंद पोहलू ने भी इस टोल टैक्स बढ़ोतरी का विरोध किया है। लोगों में इसके प्रति रोष है। लोग सोशल मीडिया में टोल प्रबंधन के प्रति आलोचना तीखे शब्दों में कर रहे हैं।
वहीं फोरलेन संघर्ष समिति मनाली के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर का कहना है कि इस मामले को उपायुक्त आशुतोष गर्ग के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे में मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर को मिलाकर 30 किलोमीटर के दायरे में दो टोल हो गए हैं। जिससे लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। इससे पहले भी टोल प्लाजा की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद की गई है। जल्द समाधान न होने पर लोगों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें