कुल्लू/न्यूली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शालंग में मंगलवार को भाषा अध्यापिका वाईसी लामो को भावभीनी विदाई दी।
प्रधानाचार्य रितेश महंत ने कहा कि वाईसी लामो ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अध्यापिका रही हैं। उन्होंने 35 वर्ष शिक्षा विभाग में सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति पर वाईसी लामो ने स्कूल प्रबंधन को शामियाना खरीदने के लिए 7000 रुपये की राशि दी।
वहीं, राजकीय प्राथमिक पाठशाला दियोहरी की केंद्रीय मुख्याध्यापिका किरणा कुमारी को स्टाफ और बच्चों ने सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी है। संवाद