बंजार (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय बंजार मेले का बुधवार को समापन हो गया है। देवता श्रृंगा ऋषि के सम्मान में मनाए जाने वाले मेले में देवता पझारी, मार्कंडेय ऋषि बलागाड़, बुंगडू महादेव, शेष नाग जिभी, देवता छोई धार, देवता जहल चैहणी, माता बूढी नागिन घियागी सहित 15 से अधिक देवी-देवताओं ने शिरकत की। मेले के दौरान भव्य देव मिलन का नजारा देखने को मिला लेकिन बुधवार को अधिकतर देवी-देवता अपने देवालयों की ओर लौट गए हैं। श्रृंगा ऋषि के साथ कुछ देवी-देवता मेला मैदान में ही डटे हैं, जो वीरवार को प्रस्थान करेंगे। बीते पांच दिनों में लोगों ने मेले में पहुंचे देवी देवताओं के अस्थायी शिविरों में पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाद