बंजार के चैहणी में फागली उत्सव के दौरान मुखौटा पहनकर नृत्य करते देवलू।-ग्रामीण
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में एक सप्ताह से ग्रामीण इलाकों में फागली उत्सव की धूम है। फागली के चलते ग्रामीण इलाकों में उत्सव जैसा माहौल है।
यहां मुखौटे पहनकर ग्रामीण पुरानी परंपरा को निभा रहे हैं। ग्रामीण घास से बनीं पोशाकें और लकड़ी में मुखौटे पहनकर भगवान विष्णु के 10 अवतारों की गाथा का भी बखान कर रहे हैं। शुक्रवार को चैहणी कोठी में फागली को धूमधाम से मनाया गया। कई जगह मुखौटे पहनकर हारियानों ने दहकते अंगारों पर कूदकर नृत्य किया। फागली के दौरान कई जगहों पर साठ मढि़याले देवता के समक्ष रामायण और महाभारत के युद्ध का वर्णन कर नृत्य करते हैं। संवाद