फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार घाटी के ग्रामीण इलाकों में फागली उत्सव की धूम

Fri, 14 Feb 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के चैहणी में फागली उत्सव के दौरान मुखौटा पहनकर नृत्य करते देवलू।-ग्रामीण
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में एक सप्ताह से ग्रामीण इलाकों में फागली उत्सव की धूम है। फागली के चलते ग्रामीण इलाकों में उत्सव जैसा माहौल है।
विज्ञापन

यहां मुखौटे पहनकर ग्रामीण पुरानी परंपरा को निभा रहे हैं। ग्रामीण घास से बनीं पोशाकें और लकड़ी में मुखौटे पहनकर भगवान विष्णु के 10 अवतारों की गाथा का भी बखान कर रहे हैं। शुक्रवार को चैहणी कोठी में फागली को धूमधाम से मनाया गया। कई जगह मुखौटे पहनकर हारियानों ने दहकते अंगारों पर कूदकर नृत्य किया। फागली के दौरान कई जगहों पर साठ मढि़याले देवता के समक्ष रामायण और महाभारत के युद्ध का वर्णन कर नृत्य करते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें