कुल्लू। जनगणना-2027 के लिए कुल्लू में फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन वीरवार को फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के संबंध में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर उत्कर्ष यादव और प्रत्यूष सिंह ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के कानूनी पहलुओं से अवगत करवाया। इसके साथ ही प्रश्नावली भरने के तरीकों, ले-आउट मैप्स, मोबाइल एप आदि के बारे में भी बताया गया। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का फील्ड ट्रेनरों को लाभ मिलेगा। जनगणना का कार्य बखूबी हो सकेगा।-संवाद