सैंज (कुल्लू)। एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक निर्मल सिंह ने बुधवार को पार्वती पावर स्टेशन बिहाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पावर स्टेशन के अलावा बांध क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उनके सैंज पहुंचने पर पार्वती पावर स्टेशन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्वती परियोजना चरण तीन के महाप्रबंधक प्रकाश चंद ने परियोजना की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। दौरे के दौरान निर्मल सिंह ने पावर स्टेशन के इंजीनियरों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोपहर बाद परियोजना के बांध का दौरा भी किया और बरसात के दिनों आई आपदा से हुए नुकसान के बाद हो रहे मरम्मत के कार्य का जायजा लिया और कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा गया। इस मौके पर परियोजना के कई अधिकारी उपस्थित रहे।