फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में हटाया जाएगा अतिक्रमण

Fri, 07 Jul 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में नगर परिषद् की बैठक में भाग में भाग लेते पार्षद।
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी हो है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद मनाली ने अभियान शुरु कर दिया है। नगर परिषद ने व्यापार मंडल सहित शहर के हर कारोबारी से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

शहर में फुटपाथ पर कब्जे, अनधिकृत रेहड़ी-फड़ी आदि पर शिकंजा कसा जाएगा। फुटपाथ को संकरा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को नगर परिषद मनाली ने बैठक की। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ भी बातचीत की। बैठक में नगर परिषद के सभी वार्ड सदस्यों ने सुझाव रखे।
सभी का कहना था कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए फुटपाथ खाली होने चाहिए। नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि शहर में फुटपाथ पर किए कब्जे हटाए जाएंगे। कहा कि मंगलवार को फिर से बैठक रखी है।
विज्ञापन

शहर को साफ सुथरा रखने के लिए हर मनाली वासी के सहयोग की जरूरत है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार और कार्यकारी अधिकारी अनिल ने कहा कि नगर परिषद के इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर पार्षद सुनीता, कल्पना, ललिता और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें