कुल्लू। 11 केवी हाथीथान और शाट फीडर में बिजली बोर्ड की ओर से रखरखाव और मरम्मत का कार्य किया जाना है।
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि भुंतर बाजार, पुराना एयरपोर्ट गेट, बड़ा भूइन, पारला भुंतर, शाट, नरोगी, बिजली महादेव, छरोड़नाला, बड़ोगी, धारा और हाथीथान के आसपास गावों में 27 नवंबर को सुबह 10:00 से सांय 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद