फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी होने से मनाली में आठ घंटे गुल रही बिजली

Sun, 04 Feb 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली और आसपास के इलाकों में बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो गया है। शनिवार मध्य रात्रि से हो रही बर्फबारी के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मनाली शहर और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह से बिजली गुल है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाके अंधेरे में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

घाटी में यातायात व्यवस्था अभी भी चरमराई हुई है। मनाली-कुल्लू हाईवे पर पतलीकूहल तक ही बसें चल रही हैं। इससे आगे लोगों को छोटे वाहनों में सफर करना पड़ा। दो दिन मौसम साफ रहने से जनजीवन सामान्य हो चला था। अब पुनः बर्फबारी होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बर्फबारी का सबसे अधिक असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा है।
आधे मनाली में आठ घंटे से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। ओल्ड मनाली, ढुंगरी, सियाल, छियाल, कन्याल, वलसारी, कोठी, सोलंग, बुरुआ आदि इलाकों में बिजली नहीं है। मनाली शहर में भी बिजली की लुकाछिपी का दौर रहा। शाम के समय अधिकतर इलाकों में बिजली बहाल हो गई। उधर, मनाली-कुल्लू हाईवे पर बस सेवा बंद है।
विज्ञापन

कुल्लू की ओर से पतलीकूहल तक ही बसें चल पा रही हैं। इससे आगे लोगों को निजी वाहनों या टैक्सी में सफर करना पड़ रहा है। कई ग्रामीण इलाकों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। पेयजल स्रोत भी जम गए हैं। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए कार्य किया जा रहा है। सभी विभाग बहाली कार्य में जुटे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें