फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पुलिस थाना मनाली के अंतर्गत क्लाथ स्थित सहारा वृद्धाश्रम में एक बुजुर्ग की बीमारी के चलते मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल चंदोक (77) पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल चंदोक निवासी सहारा वृद्धाश्रम क्लाथ के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। पुलिस के अनुसार कमल चंदोक की तबीयत पिछले दिन से अधिक खराब थी। इसी दौरान वृद्धाश्रम में ही उनकी मौत हो गई। पूछताछ के दौरान उनकी पत्नी कंचन ने बताया कि दोनों पति-पत्नी वर्ष 2015 से सहारा वृद्धाश्रम में रह रहे थे। पत्नी और वृद्धाश्रम के कर्मचारियों ने मौत को लेकर किसी भी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मनाली के शवगृह में रखवाया है। मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें