कुल्लू। जिला कुल्लू में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि पांच संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है। जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी हद तक कमी आई है। जिला में अभी कोरोना के 63 मामले सक्रिय चल रहे हैं। हालांकि वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 449 सैंपल लिए थे। जिनमें आठ पॉजिटिव और 441 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। कुल्लू में अब तक 9542 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 9319 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना से जिला कुल्लू में 159 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कुल्लू में वीरवार को आठ लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं, पांच संक्रमित मरीजों ने कोरोना को हराया है। कुल्लू में कोरोना के अभी 63 मामले सक्रिय हैं।