फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी से दो दर्जन रूट प्रभावित

Mon, 16 Jan 2017 09:58 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
snowfall shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कुल्लू के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली दो दर्जन से अधिक सड़कों पर बसों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। रविवार को हुई ताजा बर्फबारी से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सड़कों के अवरुद्ध होने से बर्फ के बीच लोगों को मीलों पैदल चलकर गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है। लगघाटी के दुग्ध उत्पादकों ने भी पीठ पर दुध की कैनियों को उठाकर जिला मुख्यालय पहुंचाया है। इसके अलावा आम लोगों के साथ स्कूल, कालेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों को भी पैदल ड्यूटी को पहुंचना पड़ा है। ग्रामीण रमेश चंद, गीता चंद, चमन लाल, रेवती लाल, मोहर सिंह, दिले राम, अमर ठाकुर, खेम राज तथा हंस राज ने कहा कि लोगों को मीलों दूर पैदल चलना पड़ रहा है। सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है और बर्फ के बीच उतर कर गंतव्य पहुंचने को विवश हैं। वहीं इस संबंध में एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने कहा कि ताजा बर्फबारी से दो दर्जन रूटों पर असर पड़ा है। बिजली महादेव, बस्तोरी, पीज, हलाण, जाणा, रोहाचला, करशाला, गाडागुशैणी, छतरी, छेचगलू, पनगां और कमांद आदि रूटों पर निगम बसें नहीं जा रही हैं। निगम मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट पर हैं और पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। इसी के चलते निगम संवेदनशील रूटों पर बसों को नहीं भेज रहा है। स्थिति सामान्य होने पर निगम बेहतर सेवा शुरू करेगा।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें