फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां तय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय कुल्लू ने इस माह कुल्लू, मनाली, बंजार, केलांग और उदयपुर में होने वाली वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कुल्लू में वाहनों की पासिंग 6, 24 और 30 सितंबर को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 3, 11 और 23 सितंबर को होंगे। मनाली में वाहनों की पासिंग 4, 13, 26 और ड्राइविंग टेस्ट 5 तथा 27 सितंबर को होंगे। बंजार में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए 28 सितंबर, केलांग में 20 सितंबर और उदयपुर के लिए 19 सितंबर की तिथि तय की गई है। कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एसपी जसवाल ने संबंधित वाहन चालकों से निर्धारित तिथियों को वाहनों की पासिंग या ड्राइविंग टेस्ट के लिए उपस्थित होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें