सैंज (कुल्लू)। पार्वती परियोजना चरण-दो में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। परियोजना के कार्यालय परिसर में बुधवार को डाॅ. आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। परियोजना प्रमुख रणजीत सिंह ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर नमन किया।