फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आज ढाई घंटे हड़ताल पर रहेंगे चिकित्सक

Mon, 19 Feb 2024 05:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू के सभी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होगी ओपीडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ के आह्वान पर जिले में सभी चिकित्सक 20 फरवरी को कलम छोड़ हड़ताल करेंगे। चिकित्सकों की यह हड़ताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), नागरिक अस्पतालों और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में की जााएगी। जिलास्तर पर चिकित्सक संघ क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में कलम छोड़ हड़ताल करेगा। हड़ताल सुबह 09:30 से 12:00 बजे तक होगी। चिकित्सकों की ढाई घंटे की हड़ताल के कारण ओपीडी में मरीजों का उपचार दोपहर 12:00 बजे के बाद ही हो पाएगा। सभी पीएचसी, सीएचसी और नागरिक अस्पतालों में भी उपचार 12:00 बजे के बाद ही होगा। इससे मरीजों का मर्ज बढ़ेगा। उन्हें उपचार करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ेगा। पिछले एक महीने से चिकित्सक काले बिल्ले लगाकर ओपीडी में मरीजों का उपचार कर रहे थे, लेकिन मांगें न मानने और बजट सत्र में घोषणा न होने पर अब हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ ने कलम छोड़ हड़ताल करने का निर्णय लिया है। अभी हड़ताल एक दिवसीय रहेगी, लेकिन यह अनिश्चितकाल तक जा सकती है। जिला चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. कल्याण ठाकुर ने कहा कि चिकित्सक लंबे समय से मांगों को मनवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। कहा कि 20 फरवरी को जिलेभर के सभी चिकित्सक मांगों को लेकर हड़ताल पर जाएंगे। मुख्य मांगों में सभी नए मेडिकल ऑफिसरों को एनपीए प्रदान करना, अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी सुनिश्चित कॅरिअर या गतिशील कॅरिअर प्रगति योजना को लागू करना है। इसके अलावा वरिष्ठता के आधार पर स्वास्थ्य विभाग में निदेशक की नियुक्ति की जाए। एड्स नियंत्रण सोसायटी के परियोजना निदेशक के पास एमबीबीएस योग्यता होनी चाहिए। कहा कि इसके अलावा भी चिकित्सकों की अन्य कई मांगें हैं। संवाद
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें