फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कबड्डी में दियार, खो-खो में खलोगी विजेता

Sat, 23 Sep 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा में शनिवार को खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें मनाली रोलर फ्लोर मिल्ज बजौरा के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र पाल गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कविता कपूर और खंड प्रभारी जगदीश डोगरा ने कहा कि कबड्डी का फाइनल खलोगी और दियार स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें खलोगी को हराकर दियार स्कूल विजेता बना।
वॉलीबाल में जरी और मणिकर्ण स्कूल के बीच हुई टक्कर में जरी ने पहला स्थान हासिल किया। खो-खो में थरास और खलोगी के बीच हुई टक्कर में खलोगी स्कूल विजेता बना।
विज्ञापन

बैडमिंटन का फाइनल मैच दियार और खलोगी के बीच हुआ। दियार ने बैडमिंटन में पहला स्थान हासिल किया। मार्चपास्ट में छैउर स्कूल पहले स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें