भुंतर (कुल्लू)। पंचायत चौकीदारों की दिवाली इस साल फीकी रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक सभी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया गया है, लेकिन पंचायत चौकीदारों की दिहाड़ी बढ़ाने की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हो पाई है। प्रदेशाध्यक्ष प्रेम वर्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 400 से 425 रुपये दैनिक भोगियों की दिहाड़ी करने की घोषणा की है। प्रदेश में सभी विभागों ने दिवाली पर्व से पहले अधिसूचना जारी कर तोहफा सभी कर्मचारियों को दिया है, लेकिन दैनिक भोगी पंचायत चौकीदारों को इससे वंचित रखा गया है। पंचायतीराज विभाग ने अभी तक दैनिक भोगियों के हक में अधिसूचना जारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चौकीदार मुख्यमंत्री से उनके हक में अधिसूचना जारी करने के पंचायतीराज विभाग को आदेश देने की मांग की है। -संवाद