फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर मनाया जाएगा जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की आय बढ़ाने के मकसद से इसमें उपमंडल स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी के आजीवन सदस्य बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। यह बात बुधवार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी प्रबंधन समिति की बैठक में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कही। सोसायटी में योगदान देने वाले दानी सज्जनों तथा आजीवन सदस्यों को जिला स्तर तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए वार्षिक कैलेंडर भी बनाया जाएगा ताकि जिला में निरंतर रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को संचालित किया जा सके। बैठक में बसंत पंचमी पर जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक महिला समेकित पुनर्वास केंद्र स्वीकृत किया गया है। शीघ्र ही इस केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुंतर के पुराने भाग में स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी की आय को बढ़ाने के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनुमानित 76 लाख 93 हजार 350 रुपये के वार्षिक बजट को प्रस्तावित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील चंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त एसपी जसवाल व सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी वीके मोदगिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें