फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कॉलेज को स्कूल भवन में स्थानांतरित करने पर चर्चा

Thu, 16 Jul 2026 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज की समस्याओं और विकास को लेकर बुधवार को प्राचार्या डॉ. सुजाता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अभिभावक एवं अध्यापक संघ, पूर्व छात्र संघ तथा 15 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य शामिल हुए। बैठक में कक्षाओं की कमी को देखते हुए कॉलेज को अस्थायी रूप से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सैंज के भवन में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। साथ ही करीब एक वर्ष से बंद पड़े स्थायी भवन निर्माण, कॉलेज में रिक्त पदों और बंद पड़े वाणिज्य संकाय पर भी चिंता जताई गई। क्षेत्र के विद्यार्थियों के हित में वाणिज्य संकाय को पुनः शुरू कराने के लिए सामूहिक प्रयास करने और संबंधित प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें