उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने केलांग में जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की। इससे पहले मंत्री का विधायक अनुराधा राणा ने पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति का दौरा प्रतिकूल मौसम के चलते रद्द हो गया। मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा अपने विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या को सरकार में प्राथमिकता से उठाती आई हैं। अनुराधा राणा के इस छोटे से कार्यकाल में पहली बार जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ीकरण की ओर अग्रसर हैं। इस अवसर पर कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, राहुल आदि मौजूद रहे।